मतदान श्लोगन
करो नहीं कोई नादानी। मत देकर सरकार बनानी।। रहे न कोई बात बताएं। मत का दान करें सब जाएं।। अपने मत की वैल्यू जानो। सब अधिकारों को पहचानों।। मत का दान करो नहीं डरना। रहे न कोई मत सब करना।। दिव्य अंग जन बूढ़ी दादी। हेल्प करेगी सबकी खादी।। यदि डरे कोई सकुचाए। बी एल ओ को शीघ्र बताए। नाम जुड़े तब देना वोट। लेना नहीं किसी से नोट।। बी एल ओ से नाम जुड़ाओ। मत देने का हक तुम पाओ।। मत देने को जाना है। नीला बटन दबाना है।। ई वी एम और वी वी पेट। वोट कीजिए इस पर सेट।। वीवी पेट ऐसी लगे मशीन। जो दिखलाए वोट का सीन।। सबके सबको आना है। मतदान बूथ पर जाना है।। लेना नहीं किसी से नोट। देना अपने मन से वोट।। बूढ़े साथी और जवान। करिएगा सब मत का दान।। चाची ताई मौसी दादी। मत की करो नहीं बर्बादी।। एक वोट की कीमत जानो। अपने हक को सब पहचानों।। रह न जाए वोट किसी का। बड़ा बहुत है अर्थ इसी का।। दादा दादी तुम सब आओ। मत देकर सरकार बनाओ।। डरो नहीं करिए मतदान। लोकतंत्र की ये पहचान।। आओ हम सब मिलकर गाएं। देना वोट सभी बतलाएँ।। अपनी सरकार बनाना है। हक है, नहीं बहाना है। सबके ये अरमान हों। शत प्रतिशत मतदान हो।। आन बान अरु शा...